Sunday , May 28 2023

UP Nagar Nikay Chunav 2022: इस बार 734 शहरी निकायों में होगा चुनाव, जानें- चुनाव की डेट और अन्य अपडेट

लखनऊ. UP Nagar Nikay Chunav 2022 Update- यूपी नगर निकाय चुनाव 2022 कब होंगे? इस सवाल पर सभी की नजर है। इस संबंध में अभी कोई ऑफिशियल अपडेट तो नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि साल के अंत तक निकाय चुनाव हो जाएंगे। 15 नवम्बर के बाद किसी भी दिन चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। शहरी क्षेत्र में होने वाले निकाय चुनावों को यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसे देखते हुए बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस ने अपने कील-कांटे दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। वहीं, संभावित प्रत्याशियों ने क्षेत्र में शिरकत तेज कर दी है। शुभकामनाओं वाले बैनर-होर्डिंग लगे लगे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह के मुताबिक, शहरी क्षेत्र के नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के चेयरमैन और वार्ड पार्षद का चुनाव इसी साल दिसंबर तक होना है। 15 नवंबर के बाद किसी भी दिन चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है, लेकिन इसके लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। सरकार को तय करना है कि नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा। फिलहाल, नगर निकायों में वार्डों का परिसीमन से लेकर आरक्षण रोस्टर तक को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है।

734 शहरी निकायों में होगा चुनाव
साल 2017 में 652 नगर निकायों में चुनाव हुए थे जबकि 2022 में 734 नगर निकायों में चुनाव होंगे। मतलब इस बार 82 नए नगर निकाय बढ़ गए हैं। 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में चुनाव कराए गए थे वहीं, इस बार 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 517 नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर यूपी नगर निकाय चुनाव 2022 का चुनावी कार्यक्रम वायरल