Sunday , May 28 2023

UP Nagar Nigam Elections 2022: यूपी में 22 नवंबर 2022 से 3 चरण में होंगे निकाय चुनाव, सोशल मीडिया पर चुनावी कार्यक्रम हो रहा वायरल

सोशल मीडिया से…

लखनऊ. UP Nagar Nigam Elections 2022– चुनाव आयोग ने यूपी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में 22 नवंबर से 29 नवंबर तक तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 24 जिलों में, दूसरे चरण में 25 जिलों में और तीसरे चरण में 26 जिलों मतदान होंगे। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव परिणाम एक दिसंबर को आएंगे। इस बार भी मतदान ईवीएम से ही होगा। 16 नगर निगम व 198 नगर पालिका के साथ ही 438 नगर पंचायत में मतदान होगा। इसके लिए प्रदेश भर में 11389 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। बैलेट पेपर पर प्रत्याशी की फोटो भी होगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर निकाय चुनाव 2022 का ऐसा शेड्यूल वायरल हो रहा है। अधिकृत तौर पर अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

संवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी होगी

सोशल मीडिया पर वायरल शेड्यूल के मुताबिक, बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर की 16 सीटों, पालिका परिषद चेयरमैन की 199 तथा नगर पंचायत की 429 सीटों पर मतदान होना है। 10 फीसदी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

प्रदेश में लगी आचार संहिता
वायरल शेड्यूल के मुताबिक, संहिता लागू होते अब किसी भी ट्रांसफर, प्रमोशन व नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। किसी विषम परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी होगी। इस बार निकाय चुनाव राज्य सरकार के संसाधन से होंगे। हम बाहर से फोर्स नही लेंगे। एक दिसम्बर तक सभी जिलाधिकारी, एसपी व एसएसपी जिला छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे। उनकी सारी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

22 नवम्बर: प्रथम चरण का मतदान
शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र।

26 नवम्बर: दूसरे चरण का मतदान
लखनऊ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, भदोही।

29 नवम्बर: तीसरे चरण का मतदान
सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर।

Disclaimer:- यह खबर अपुष्ट व सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के आधार पर है। फिलहाल चुनाव आयोग ने अभी ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है। लेकिन, जल्द ही इलेक्शन कमीशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर सकता है।