
लखनऊ. UP Election Results 2022- शिव की नगरी काशी, श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और श्रीराम की नगरी अयोध्या व संगमनगरी अयोध्या में बीजेपी को खूब वोट मिले हैं। काशी की सभी 8 सीटें बीजेपी ने जीत ली हैं। प्रयागराज की 12 में 08 सीटों पर भाजपा और 04 पर सपा ने जीत दर्ज की है। रामनगरी अयोध्या की 05 में से 03 पर बीजेपी और 02 पर सपा जीती हैं। कान्हा की नगरी मथुरा की सभी 05 सीटों पर कमल खिला है। चित्रकूट में एक सीट सपा को और एक बीजेपी गठबंधन (अपना दल) के प्रत्याशी को मिली है।
सपा ने आजमगढ़ की सभी 10 सीटें जीती
अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले की सभी 10 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीत ली हैं जबकि मुरादाबाद की 06 में 05 सीटों पर साइकिल दौड़ी है। वहीं, मेरठ की 07 में 05 सीटें सपा को मिली हैं। आगरा की सभी 09 सीटें बीजेपी ने जीती हैं। झांसी की सभी 04 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। अलीगढ़ की सभी 07 सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं। बरेली की 09 में से 07 सीटें बीजेपी ने जीती हैं जबकि गाजियाबाद की सभी 05 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। सहारनपुर की 07 में 05 सीटें बीजेपी ने जीती हैं। हरदोई जिले की सभी 08 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। लखनऊ की नौ में 7 सीटों पर बीजेपी और सपा ने दो पर जीत दर्ज की। कानपुर की 10 में 06 सीटें भाजपा जीती है।