Thursday , June 1 2023

कांग्रेस में अंशू अवस्थी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंखुड़ी पाठक सहित इन नेताओं पर भी जताया भरोसा

फोटो- यूपी कांग्रेस प्रवक्ता/संयोजक अंशू अवस्थी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व संयोजक अंशू अवस्थी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए अंशू अवस्थी को हरियाणा राज्य के मीडिया क्वार्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के मीडिया कोआर्डिनेशन के लिए उत्तर प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को बिहार, एवं सुरेंद्र राजपूत को गुजरात, डॉ. पंकज श्रीवास्तव को उड़ीसा का इंचार्ज बनाया गया है, और संयोजक /प्रवक्ता अंशू अवस्थी को हरियाणा के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रवक्ता सचिन रावत को गुजरात, डॉली शर्मा को कर्नाटक, ईशान त्यागी को झारखंड, शुची विश्वास को दिल्ली, अनूप पटेल को पश्चिम बंगाल, पंखुड़ी पाठक को पंजाब, विभाकर शास्त्री को राजस्थान, सौरभ राय को मध्य प्रदेश, के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

अंशू अवस्थी ने कहा- भरोसे पर खरा उतरूंगा
अंशू अवस्थी ने इस नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मीडिया विभाग के चेयरमैन जयराम रमेश और पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उसे शत-प्रतिशत पूरा करूंगा।

यह भी पढ़ें: लेवाना होटल अग्निकांड पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यह हादसा नहीं बल्कि गिरोहबंद कत्ल है