
लखनऊ. UP Board Result 2022. यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं व बारहवीं के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड के नतीजे जून के दूसरे सप्ताह या नौ से ग्यारह जून के बीच जारी हो सकते हैं। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि 10वीं व 12वीं के रिजल्ट एक ही दिन व एक ही समय पर जारी हो सकते हैं, जिसका ऐलान बोर्ड जल्द ही करेगा।
यहां चेक करें रिजल्ट और पाएं मार्कशीट-
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर देखे जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट upmsp.edu.in पर जाकर पा सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी नतीजों के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका व माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर हासिल कर लें।
इतने छात्र बैठे परीक्षा में-
24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। इसके लिए करीब 52 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। लेकिन भाग केवल 48 लाख विद्यार्थियों ने ही लिया था। 4 लाख ने परीक्षा छोड़ दी थी।