
लखनऊ. UP IAS Officer transfer list. मंगलवार को कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा लखनऊ के जिलाधिकारी पद से हटाए गए अभिषेक प्रकाश और नए डीएम सूर्यपाल गंगवार की रही। अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए हैं। अभिषेक प्रकाश कई वर्षों तक लखनऊ के जिलाधिकारी पद पर तैनात रहे। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में से भी एक हैं। वहीं सूर्यपाल गंगवार फिरोजाबाद के डीएम थे। अब उन्हें राजधानी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
लखनऊ में काम करना चुनौती : सूर्यपाल गंगवार
डीएम बनाए जाने के बाद बुधवार को सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि लखनऊ का नाम देश में चमके, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। लखनऊ में काम करना चुनौती है। जो भी विकास की योजनाएं हैं, उन्हें तेजी से धरातल पर लाया जाएगा। आम जनता व लाभार्थियों तक समय से उन योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। गरीबों का कल्याण होगा।
ये भी पढ़ें- PUBG ने बनाया नाबालिग को हत्यारा, पुलिस को चख्मा देने के लिए बनाया था यह प्लान
2009 बैच के आईएएस अधिकारी सूर्यपाल गंगवार अभी तक डीएम फिरोजाबाद के पद पर तैनात थे। वे आईआईटी रुड़की से पासआउट है। इंजीनियरिंग से प्रशासनिक सेवा में वह आए हैं। उनके पास एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का भी चार्ज लंबे समय तक रहा है।
इन जिलों के भी बदले डीएम–
बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल अब बलिया की जिलाधिकारी होंगी। बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह डीएम अलीगढ़ होंगे। प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी बस्ती होंगी। वह इससे पहले जालौन की डीएम थीं। प्रतीक्षारत चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन बनाया गया है। झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय इटावा के डीएम होंगे। आयुक्त रवि रंजन को जिलाधिकारी फिरोजाबाद के डीएम रवि रंजन होंगे, जो अभी तक प्रयागराज के नगर आयुक्त थे।