
बाराबंकी. जनपद बाराबंकी में मां दुर्गा के पंडाल में हो रहे भंडारे के दौरान टेंट में करंट उतर आया। इस करंट की चपेट में कई लोग आ गए। चपेट में आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक 17 वर्षीय युवक की सदमे से मौत होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में दो मौत की के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे।
पंडाल में उतरा करंट
पूरा मामला रामसनेहीघाट तहसील व असंद्रा थाना क्षेत्र के बसैगापुर गांव का है। इस गांव में ग्रामीणों ने मां दुर्गा की प्रतिमा रखी थी। प्रतिमा का विसर्जन होना था। विसर्जन से पहले भंडारे का आयोजन किया गया था। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते वहां पर लगा टेंट भीगा हुआ था और इसी दौरान टेंट के स्टिकचर में करंट उतर आया।
गांव में पसरा मातम
भंडारे के दौरान टेंट में करंट उतरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। चपेट में आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति सोमनाथ की मौत हो गई। वहीं एक 17 वर्षीय युवक रोहित की सदमे से मौत होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही रामसनेहीघाट एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।