नई दिल्ली. भारत में इन दिनों यूक्रेन-रूस की जंग से ज्यादा चर्चा दि कश्मीर फाइल्स की है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के कश्मीर से पलायन पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि 90 के दशक में कैसे हिंदुओं पर अत्याचार किये गये, खासकर कश्मीरी पंडितों पर। दहशतगर्तों ने हिंदू पुरुषों और बच्चों का बेरहमी से कत्ल किया जबकि महिलाओं से जबरन निकाह कर लिया। अगर वह नहीं मानीं तो गोली मार दी गई। पूरी फिल्म कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के सच को उजागर करती है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और दर्शन कुमार ने अपने अभिनय से फिल्म में जान छिड़क दी है। फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल हैं।