Tuesday , June 6 2023

सपा में शामिल हुए भारत के Tallest Man Dharmendra Pratap Singh, जानें- दुनिया के सबसे लंबे 5 व्यक्तियों के बारे में

लखनऊ. देश के सबसे लंबे शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव की मौजदूगी की समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली। 8 फुट 1 इंच लंबे धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नाम देश के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति होने का कीर्तिमान है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरियाणा रोहतक के विकास उप्पल के नाम था, जिनकी हाईट 8 फुट 1.1 इंच थी। 30 जून 2007 को महज 21 साल की उम्र में विकास की मौत ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के विफल होने की वजह से हो गई थी। आइए जानते हैं भारत के सबसे लंबे इंसान धर्मेंद्र के बारे में…

धर्मेंद्र प्रताप सिंह भारत के दूसरे और दुनिया के 14वें सबसे लबे इंसान हैं। हाईट की वजह वह हमेशा ही सुर्खियों रहे हैं, लेकिन इसी लंबे कद उन्हें काफी परेशान किया है। एक बार उन्होंने कहा था कि लंबे कद ने उन्हें मशहूर जरूर बना दिया है, लेकिन यह उनके जीवन के लिए बाधा भी बन चुका है। क्योंकि, न तो कोई उनसे शादी करना चाहता है और ना ही कोई उन्हें रोजगार देने के लिए तैयार है। दफ्तरों और इमारतों में घुसना भी मुश्किल होता है। वर्ष 2019 में आर्थेटिक पेन होने के चलते धर्मेंद्र प्रताप सिंह को हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी पड़ी थी जिस पर लाखों रुपए खर्च हुए थे। यह चाहते थे कि सरकार की मदद दिल्ली में इनकी सर्जरी हो, लेकिन बहुत ही मुश्किल से दिल्ली के केडी अस्पताल में इनका इलाज हो सका था।

आधिकारिक रूप से धर्मेन्द्र प्रताप सिंह भले ही अब राजनीति में शामिल हुए हैं, लेकिन यह कम से कम तीन साल से समाजवादी पार्टी जुड़े रहे हैं। अपने कद की वजह से धर्मेंद्र चुनाव अभियानों में आकर्षण का केंद्र भी बनते रहे हैं। लोग इनके साथ तस्वीरें खिंचवाना खूब पसंद करते हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आने से ही समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

आइए एक नजर डालते हैं दुनिया के 5 सबसे लंबे इंसानों के बारे में…

  1. यूनाइटेड स्टेट के रॉबर्ट वॉल्डो दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति थे, जिनकी हाईट 8 फुट 11.1 इंच थी। 1940 में हो गई थी मौत।
  2. यूनाइटेड स्टेट के जॉन रोगन दुनिया के दूसरे सबसे लंबे व्यक्ति थे। इनकी लंबाई 8 फिट 8 इंच थी। बीमारियों के चलते 1905 में हुई थी मौत।
  3. दुनिया के तीसरे लंबे शख्स होने का गौरव यूनाइटेड स्टेट के जॉन एफ. कैरोल को प्राप्त है। इनकी लंबाई 8 फिट 7 इंच थी। कैरोल की मौत 1968 में हुई थी।
  4. लियोनिड स्टैडनिक की लंबाई 8 फिट 5.5 इंच थी। उनकी लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्तियों में रही, पर गिनीज ने उन्हें कभी मान्यता नहीं दी। लियोनिड स्टैडनिक की मौत 44 साल की उम्र में उक्रेन में हुई।
  5. वायनो निलीरिने की लंबाई 8 फिट 3 इंच थी। 54 वर्ष की उम्र में फिनलैंड में जन्मे वायनो निलीरिने की मौत हो गई थी।

सुनें- आज की बड़ी खबरें…