Saturday , June 3 2023

कमाल का है यह Smart Bed, समय पर जगाने के साथ खर्राटे भी करता है कम, अच्छी नींद का मिलता है पूरा मजा

Smart Bed: अगर रात में आपको अच्छी नींद नहीं आती तो इसका असर पूरे दिन हर काम पर पड़ता है। हालांकि अच्छी नींद के लिए अच्छे मैट्रेस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको स्मार्ट बेड के बारे जरूर जान लेना चाहिये। दरअसल अब कई लोग स्मार्ट बेड का इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं। बहुत कम समय में स्मार्ट बेड पॉपुलर हो गए हैं। आपको बता दें कि यह स्मार्ट बेड्स आपको समय पर जगाने से लेकर कई आसे काम भी करते हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

स्मार्ट बेड का लीजिये मजा
इन स्मार्ट बेड्स में एडजेस्टेबल रेकलाइनर्स दिए जाते हैं। जिसपर बैठकर या फिर लेटकर आप अपना काम आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा चाहे आप कुछ खा रहे हों या फिर टीवी देख रहे हों। उसको देखते हुए भी इसमें कई ऑप्शंस दिये गये हैं। इसमें कई मोड्स भी दिए गए हैं जिसमें से एक जीरो ग्रैविटी मोड भी शामिल है। इस पर बैठकर आपको भारीपन का एहसास नहीं होगा। इसमें एंटी स्नोर पोजीशन फीचर भी मिलता है, जो खर्राटों को कम करने में काफी मदद करता है। यह बेड ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। इन बेड्स की 5 साल की वारंटी भी होती है। साथ ही मोटर पर 2 साल की वारंटी मिलती है और एक साल रिमोट की वारंटी दी जाती है।

Sleep Company Elev8 Smart Bed
Sleep Company Elev8 Smart Bed एक प्रीमियम स्मार्ट बेड है। इसकी कीमत 80,990 रुपये है, लेकिन अमेजन पर 46,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी इसको करीब आधे कीमत पर खरीदा जा सकता है। EMI पर भी आप इस स्मार्ट बेड को को खरीद सकते हैं। 2,212 रुपये हर महीने देकर Sleep Company Elev8 Smart Bed को आप पा सकते हैं।

Doctor Dreams by Nilkamal Matrix Smart Bed
Doctor Dreams by Nilkamal Matrix Smart Bed एक कस्टमाइज्ड कंफर्ट बेड है। सकी कीमत 84,999 रुपये है लेकिन इसे 43 फीसद डिस्काउंट के साथ 48,576 रुपये में आप खरीद सकते हैं। अगर आप EMI पर इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको हर महीने 2,287 रुपये चुकाने होंगे।