
लखनऊ. Silver Gold Price: इन दिनों चल रहे शादी के सीजन के चलते सर्राफा बाजार में रौनक काफी बढ़ी है। लोग बढ़चढ़ कर सोना और चांदी के गहनों की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों के मुकाबले आज सोने का भाव (Gold Rate Today) भी कुछ कम हुआ है। वहीं चांदी के भाव (Silver Rate Today) में भी भारी गिरावट आई है।
सोने-चांदी का आज का भाव
आज के ताजा भाव की अगर बात करें तो 10 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में सोने और चांदी के रेट में कमी आई है। राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने का भाव 45710 रुपये है, जोकि बीते दिन 45700 था। जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 48610 रुपये है, जो 48600 था। वहीं चांदी के रेट की बात करें तो 1 किलो चांदी का रेट आज 60700 है। कल इसका रेट 61600 प्रति किलो था। यानी चांदी के भाव में 900 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
अब ग्राहक सोना-चांदी के ताजा भाव जानने के लिये नया तरीका भी अपना सकते हैं। जिसके मुताबिक 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट और चांदी के भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। जिसके बाद कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए ताजा भाव मिल जाएगा। इसके अलावा भी सोना-चांदी के भाव के जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर लॉगइन करके भी पता कर सकते हैं।