
जौनपुर. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजीपुर दौरे पर थे। पर उनके काफिले से जुड़ी एक ऐसी घटना घटी जिसने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। वह दिन के वक्त जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय जा रहे थे। उनके काफिल उसके नजदीक था। अचानक एक शख्स काल कपड़ा लिए उनके काफिले के करीब पहुंच गया और वह काला कपड़ा उन्हें दिखाने लगा। पुलिस यह देख हैरान रह गई। तुरंत उस शख्स के पास पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया गया। वह शख्स अखिलेश यादव जिंदाबाद के भी नारे लगा रहा था। उसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। गिरफ्तर कर उससे सवाल जवाब किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा सीएम ने ‘उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
यहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। सपा-बसपा की पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि वे फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देते थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं। सीएम योगी ने कहा, जौनपुर नए उत्तर प्रदेश के नए भारत का जनपद है। विकास की सभी सुविधाएं जौनपुर को दी जाएंगी।