लखनऊ. UP Assembly Elections 2022- पूजा शुक्ला समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह लखनऊ जिले की Lucknow North Consituency में सक्रिय हैं। समाजवादी जनसंपर्क पदयात्रा निकाल रही हैं। लोगों के बीच जा-जाकर संपर्क कर रही हैं। Pooja Shukla का दावा है कि समाजवादी पार्टी ही एक मात्र वह दल है जो विचारधारा पर अडिग है। यहां महिलाओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका है। The NH Zero टीम से खास बातचीत में सपा नेता ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाकर पूजा शुक्ला सुर्खियों में आई थीं। मामले में वह करीब एक महीने तक जेल में रहीं। पूजा शुक्ला अब समाजवादी पार्टी की नेता हैं। इससे पहले वह आइसा AISA (All India Student Association) की सदस्य रह चुकी हैं। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से खुद को सपा के टिकट का दावेदार मानती हैं। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो भी फैसला लेंगे उन्हें स्वीकार होगा। फिलहाल, वह शिद्दत से चुनावी तैयारियों में जुटी हैं।
