Tuesday , June 6 2023

RRR Box Office Collection – 175 करोड़ के कलेक्शन के करीब फिल्म, नौवें दिन भी मचाया धमाल

दिल्ली. RRR box office collection. फिल्म RRR दूसरे सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की शनिवार की कमाई में धमाकेदार उछाल आया है। फिल्म समीक्षक व ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने इस पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरआरआर ने शुक्रवार को 13.50 करोड़ की कमाई की थी। तो शनिवार को 18 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म ने 164.09 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह हिंदी भाषा से किए गए कलेक्शन के आंकड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म रविवार को 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। और अगले चार दिनों में फिल्म दो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Attack Collection- RRR के आगे नहीं टिकी John Abraham की अटैक, आरआरआर पहुंची 150 करोड़ के करीब

फिल्म ‘आरआऱआर’ में अजय देवगन की गेस्ट अपीयरेंस में हैं। फिल्म में वह राम चरन के किरदार अल्लू सीताराम राजू के पिता बने हैं जो अंग्रेजों का सामना करते करते अपने ही बेटे की दागी गोली से शहीद हो जाता है। फिल्म में अजय देवगन की पत्नी उनकी फिल्म ‘दृश्यम’ की जोड़ीदार श्रिया सरन बनी हैं। फिल्म ‘आरआऱआर’ में अजय देवगन की भूमिका देखने के लिए दर्शकों को हालांकि लंबा इंतजार सिनेमाघर में करना पड़ता है लेकिन ये अजय देवगन का ही किरदार है जो फिल्म में राम चरण के किरदार को एक नई आभा दे जाता है।