Tuesday , June 6 2023

RML Hospital: लोहिया अस्पाताल में अब इलाज हुआ महंगा, 100 रुपए का होगा रजिस्ट्रेशन, जांच और दवाइयों के पैसे भी भरने होंगे

लखनऊ RML Hospital: दरअसल अभी तक लोहिया अस्पताल ब्लॉक में 1 रूपए के पर्चे पर फ्री इलाज मिल रहा था| जबकि संस्थान में मरीज को पर्चा बनवाने के लिए 1 रूपए ही देना पड़ता था| इस गैप को देखते हुए संस्थान ने दोनों जगह इलाज और जांच शुल्क की व्यवस्था एक करने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा था| और इसी प्रस्ताव पर अब प्रशासन की मुहर लग गयी है| आइये जानते पूरे मामले को-

प्रशासन की ओर से मुहर लग जाने के बाद से अब जाँच से लेकर दवाओं का खर्च मरीजों पर बढ़ जायेगा| अस्पताल ब्लॉक में आने वाले सभी मरीजों को ओपीडी पर्चे के लिए 100 रूपए देने होंगे| जिसके बाद ट्रीटमेंट तो फ्री होगा लेकिन, दवा, रजिस्ट्रेशन और जांच के पैसे लगेंगे|

यह भी पढ़ें – पूरे देश में दवाओं की कीमतें होने जारी रही काफी कम, मार्जिन को लेकर सरकार उठाएगी यह कदम

क्यों किया गया है बदलाव?
संसथान की निदेशक डॉक्टर सोनिया नित्यानंद (Dr. Sonia Nityanand) का कहना है कि मरीजों को सुपर स्पेशियालिटी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें, इसलिए यह कदम प्रशासन ने लिया है|

रोजाना लगभग 3000 मरीज इलाज के लिए आते हैं ओपीडी
डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 400 बेड हैं| जिसमे ओपीडी में करीब 3000 मरीज रोजाना आते हैं| यहां भर्ती होने वाले मरीजों से जो अब तक शुल्क नहीं लिया जाता था, अब उनसे भी दवा और जांच के लिए शुल्क लिया जायेगा| अस्पताल में सर्जरी, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी, डेंटल, गैस्ट्रोलॉजी समेत कईं अन्य विभाग हैं|

यह भी पढ़ें – Agnipath Yojana Recruitment : यूपी-उत्तराखंड में 19 अगस्त से होगी अग्निवीरों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें – रसोई गैस सिलेंडर पर मिलता है 50 लाख का बीमा, जानें कब और कैसे कर सकते हैं क्‍लेम?