Sunday , May 28 2023

विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह हुए हाउस अरेस्ट

प्रतापगढ़. कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह कुंडा तहसील में दो दिनों से धरने पर बैठे थे और शेखपुर आशिक गांव में मस्जिद जैसे दिखने वाले गेट को हटवाने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह जब वह भदरी हाउस गए थे। तभी मौका पाकर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। जानकारी होने पर उनके समर्थन उनके पास पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

दरअसल, मोहर्रम पर्व के पहले ही बीचे रास्ते पर एक मस्जिद के प्रकार का एक गेट बना दिया गया है और उनका आरोप है कि गेट के नीचे से हिन्दुओं को जाने के लिए बाध्य किया जाता है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। जब तक वह गेट नहीं हटेगा वह धरना करते रहेंगे। उन्हें मनाने के लिए रात में डीएम डॉ. नितिन बंसल व एसपी सतपाल अंतिल भी पहुंचे। साथ में भोजन भी किया, लेकिन धरना खत्म करने के लिए वह राजी नहीं हुए। और सॉरी बोलते हुए उन्हें वहां से जाने की अपील की।

डीएम-एसपी रात करीब डेढ़ बजे तक एसडीएम कार्यालय में बैठे रहे। इसके बाद मुख्यालय लौट आए। रात में धरनास्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ और सुबह संकीर्तन चलता रहा।