
बाराबंकी. Hukka Bar Raid: नाबालिग लड़के और लड़कियां किस कदर नशे की गिरफ्त में कसते जा रहे हैं, उसकी एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है। यहां संचालित किए जा रहे एक हुक्का बार में नशे की पार्टी चल रही थी, जब पुलिस ने रेड डाली तो वहां भगदड़ मच गई, जिसमें करीब दो दर्जन नबालिक लड़के और कुछ लडकियां नशे में झूमते मिले। जिसमें से कुछ लोग तो भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस बाकी सभी को पकड़कर बाराबंकी कोतवाली लेकर लाई और इसकी जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने हुक्का बार संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक यह हुक्का बार बिना नाम के संचालित किया जा रहा था।
हुक्का बार में चल रही थी पार्टी
दरअसल बाराबंकी शहर में पार्टियों के नाम पर नाबालिग लड़के-लड़कियां नशे के आदी हो रहें हैं। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब देर रात बाराबंकी में नगर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका की नई मार्केट में संचालित किए जा रहे एक हुक्काबार में छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी से हुक्काबार में अफरा-तफरी मच गई। कई लड़के और लडकियां तो मौके से भाग निकलने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने करीब दो दर्जन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया और सभी को कोतवाली ले कर आई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
हुक्का बार में बर्थ-डे पार्टी
पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि इस बार में एक लड़के का बर्थडे मनाने के लिए सभी जुटे थे। जिसमें लड़कों के साथ लड़कियां भी शामिल होने आई थीं। इस पार्टी में कई बड़े घर के लड़के-लड़किया भी शामिल थीं। जिनका पुलिस अभी नाम नहीं ले रही है। जानकारी के मुताबिक जिसका बर्थडे था, उसको और लड़कियों को पुलिस ने छोड़ दिया था।
जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि बाराबंकी जिले में पार्टियों के नाम पर नाबालिग लड़के-लड़कियां नशे के आदी हो रहें हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब देर रात पुलिस ने इस हुक्का बार में छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी से हुक्का बार में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन पुलिस ने करीब 24 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। सभी को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है और जांच में जुटी है।
हुक्का बार संचालक के खिलाफ हुआ केस
वहीं इस कार्रवाई को लेकर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि हुक्का बार में कई नाबालिग लड़कों को हुक्का में तंबाकू का सेवन करवाया जा रहा है। जिसके बाद नगर कोतवाली की पुलिस ने हुक्का बार में छापेमारी की और कई नाबालिग बच्चों को पकड़ा। पुलिस ने इस दौरान मौके से कई हुक्का और उसमें पड़ने वाले पदार्थ को जब्त किया है। पुलिस सभी नाबालिगों को लेकर कोतवाली आई और हुक्का बार के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही हुक्का में पड़े मसाले को जांच के लिये भेजा गया है। अगर जांच रिपोर्ट में मसाले में किसी मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई, तो संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने कहा कि हम लोग टीम बनाकर सभी हुक्का बार में चेकिंग अभियान चलाएंगे और साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को भी जागरुक करने के लिये अलग-अलग स्कूलों में कार्यक्रम करेंगे। जिससे बच्चों को वहां जाने से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरुक किया जडा सके।