
नई दिल्ली. PM Modi remembers Late Mulayam Singh Yadav. समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलामय सिंह यादव के निधन की खबर से सभी राजनीतिक दलों ने दिग्गज नेताओं को ओर से शोक संवेदनाएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनके साथ की कई तस्वीरें साझा की है। साथ ही अपने दिल की बात कहीं। उन्होंने ‘नेताजी’ को याद करते हुए कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।
ये भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav- 10 बिंदुओं में जानें ‘नेताजी’ का राजनीतिक सफर
यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर वह हमेशा जोर देते थे।
“विनम्र और जमीन से जुड़े नेता”–
उन्होंने आगे लिखा कि मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया। वो लोगों की समस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।