Thursday , June 1 2023

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojna 2022: मछुवारों और मछली किसानों की आय में होगी वृद्धि, योजना शुरू, तुरंत यूं करें आवेदन

लखनऊ. Pradhanmantri Matsya Sampada Yojna 2022 – ‘नीली क्रांति’ कहे जाने वाले ‘मत्स्य सम्पदा योजना’ के लिए यूपी में लाभार्थी आवेदन प्रक्रिया चालू हो चुकी है| साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी मंडल और जनपद मत्स्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अपने मंडलों में जाकर लोगों को जागरूक करें और 15 जुलाई तक पोर्टल पर आधिकारिक लाभकारियों (fishermen and fish farmers) का आवेदन कराएं| आइये जानते हैं इस योजना के लाभ व आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया के बारे में-

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की शुरुवात देश में मत्स्य क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के माध्यम से नीली क्रांति (Blue Revolution) के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है| केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Department of Fisheries, Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) ने प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना को 10 सितम्बर 2020 में लागू किया| भारत के मत्स्य क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप (ecologically) से स्वस्थ, आर्थिक रूप से व्यवहार्य और सामाजिक रूप से समावेशी विकास (inclusive development) बनाने के लिए यह योजना शुरू की| मत्स्य सम्पदा योजना का उद्देश्य मछुवारों और मछली किसानों की आय में वृद्धि करना है| साथ ही बागवनी को बढ़ावा देना और एग्रीकल्चरल वेस्ट (agricultural waste) को मैनेज करना है| सरकार तटीय मछुआरे गांवों में 3477 ‘Sagar Mitra’ को Register करेगी और Fish Farmers Producer Organizations (FFPOs) को प्रोत्साहित करगी।

यह भी पढ़ें- कप, चम्मच, छुरी, काटें जैसी 19 चीजें एक जुलाई से होंगी बैन, देखें पूरी लिस्ट, नियम तोड़ने पर होगी जेल

कैसे करें मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवेदन?
प्रधानमंत्री मत्सय योजना के पोर्टल fymis.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया की मत्वपूर्ण जानकारी को भरकर पूरा कर सकते हैं| 15 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि है|

मत्स्य योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
स्थायी निवास प्रमाण पत्र
मछली पालन का कार्ड

यह भी पढ़ें- Government Schemes- ये हैं सरकार की 4 जनकल्याणकारी योजनाएं, जिनका लाभ आपको लेना ही चाहिए, जानें- पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लाभ
1) बीमा कवरेज- इस योजना के माध्यम से सरकार मछुवारों को दुर्घटना बीमा प्रदान करवाएगी|
2) ॠण की सुविधा- मछुवारा समुदाय से संबंध रखने वालों के लिए ॠण की सुविधा आसान की जाएगी| जिससे जलीय उत्पादों के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा|

ई-गोपाला एप क्या है?
किसानों और पशुपालकों के लिए बना यह एप उन्हें पलभर में पशुओं से जुडी हर जानकारी देगा| उनके टीकाकरण की तारीख से लेकर खरीद-बिक्री और उनके रोग के लिए उपचार तक की हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें- July Festival 2022– जुलाई में चातुर्मास और गुप्त नवरात्र, जानें- इस महीने पड़ने वाले तीज, व्रत और त्योहारों के बारे में