बलिया. सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकार राजभर ने बिहार में भाजपा के गठबंधन की सरकार गिरने पर बड़ा बयान दिया है। वह बलिया के रसड़ा में थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हुए तो देश में बदलाव होगा। विपक्ष एकजुट हुआ तो देश में नई सरकार बनेगी। यही नहीं ओमप्रकाश राजभर ने बिहार की तरह हरियाणा में भी सरकार बदलने जैसी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इससे जुड़ी खबर आ गई है।
ओमप्रकाश राजभर ने सरकार से बड़ी मांग करते हुए कहा कि देश के IAS और IPS का नार्को टेस्ट हो। इनके पास बड़ा माल जमा है। इनके साथ-साथ देश के बड़े नेताओं का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। यही नहीं उन्होंने खुद से ही इसकी शुरुआत करने की बात कही। साथ ही नोएडा में पकड़े गए गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर बड़ी कार्यवाई को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि योगी के दांव में त्यागी फंस गया। त्यागी जैसे नेता देश के सभी पार्टियों में हैं।
वह यही नहीं रुके और देश के नेताओं को दुमुहा साँप बताया। कहा कि इनके कथनी और करनी में फर्क है। उसमे वह भी शामिल। कहा कि बिहार में बदलाव ने देश को दिया बड़ा संकेत दिया हैं और विपक्ष एकजुट रहा तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी सीबीआई और ईडी। पूरे देश में नीतीश तेजस्वी की चर्चा है। कांग्रेस और लेफ्ट सीबीआई से नहीं डरती।