Thursday , June 1 2023

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर हुआ हमला, खुद वीडियो जारी कर दी जानकारी, भाजपा पर साधा निशाना

गाजीपुर. सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) पर मंगलवार को गाजीपुर में हमला हो गया। इसकी जानकारी खुद सुभासपा अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर दी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहूराबाद से विधायक ओमप्रकाश राजभर अपने क्षेत्र में विभिन्न गांव में भ्रमण कर रहे थे जिसमें पहदरिया गांव में जब वह पहुँचे तो 20 राजपूत समाज के लड़कों ने उन्हें जान से मारने के लिए घेर लिया है। सभी लोग लाठी डंडों से लैस थे। पुलिसबल व सुभासपा का कार्यकर्ताओं ने उन्हें किसी तरह बचाया। वीडिया में राजभर भाजपा सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं। वह कहते हैं कि योगी सरकार में यदि विधायक ही सुरक्षित नहीं होंगे, तो आम जन का क्या होगा।