
लखनऊ. New GST rates- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) की अध्यक्षता में जीएसटी कॉउन्सिल मीटिंग (gst councelling meeting) में लिए गए फैसले के मुताबिक कई वस्तुओं पर आज 18 जुलाई से नई टैक्स दर लागू हो जाएगी| इनमे बच्चों के सामान, पैक व लेबल खाद्य पदार्थ, प्रिंटिंग एवं डाईंग, डेरी मशीनरी से लेकर 5000 रूपए से अधिक मूल्य के किराये वाले हॉस्पिटल के कमरे(आईसीयू को छोड़कर), 1000 रूपए से कम किराये वाले होटल के कमरे समेत कई अन्य वस्तुओं पर टैक्स दरें बढ़ रही हैं| पर राहत की बात यह ही है की लगभग आधा दर्जन वस्तुओं और सेवाओं के लिए जहाँ ईंधन (fuel) की लागत शामिल है, उनकी दरें कम की जाएगी|
GST Rates में बढ़ोत्तरी के बाद आज से इन चीजों में हुआ बदलाव (things changed from today after the increase in GST rates)
- जून के आखरी सप्ताह में जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार आज (18 जुलाई) से डिब्बा या पैकेट बंद और लेबल युक्त (फ्रजेन को छोड़कर) दही, पनीर, लस्सी, शहद, मखाना, सोयाबीन, मछली, मटर और अन्य अनाज तथा मुरमुरे (बिहार में मूढ़ी कहते हैं) पर 5% जीएसटी लागू हो गया है| अभी तक यह सभी वस्तुएं टैक्स स्लैब से बाहर थी|
- बागडोगरा से पूर्वोत्तर राज्यों तक की हवाई यात्रा पर जीएसटी छूट अब ‘इकनॉमी श्रेणी’ (economy class) तक ही सीमित होगी। इसके अलावा बैटरी या उसके बिना इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5% जीएसटी बना रहेगा|
यह भी पढ़ें – Sawan 2022: इस शिवलिंग को छू भी नहीं सकता कोई घमंडी व्यक्ति, हो जाती है पहचान, जानें अनोखा रहस्य
किन वस्तुओं पर GST Rates में बढ़ोत्तरी हुई? (On which items GST rates increased)
- बैंक की तरफ से चेक जारी करने की सेवा पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। कटे और पॉलिश किए गए हीरे पर अब मौजूदा 0.25% के बजाय 1.5% जीएसटी लगेगा। राज्यों में 2 लाख रुपये से अधिक के सोने के अंतर-राज्य आवागमन के लिए ई-वे बिल प्रणाली (e-gst invoice)को लागू किया जायेगा|
- सड़क, पुल, रेलवे, मेट्रो, waste treatment plant और श्मशान घाट (crematorium) का काम करवाना भी महंगा पड़ेगा। अभी तक ऐसे कार्यों के लिये जारी होने वाले कार्यों के कॉन्ट्रैक्ट पर 12 प्रतिशत का जीएसटी लगता था। अब इसे बढ़ा कर 18 प्रतिशत किया जा रहा है।
- बच्चों की स्टेशनरी की वस्तुएं जैसे चार्ट, मैप, एटलस और शार्पनर पर 12% जीएसटी लगेगा|
गुड्स एंड सर्विसेज | पहले | आज (18 जुलाई से) |
प्रिंटिंग/ड्राइंग इंक | 12% | 18% |
डेयरी मशीनरी | 12% | 18% |
चाकू, चम्मच, कांटे और कलछी | 12% | 18% |
पानी पंप, गहरे ट्यूबवेल टरबाइन पंप और सबमर्सिबल पंप | 12% | 18% |
एलईडी लैंप और लाइट्स | 12% | 18% |
सड़कों, रेलवे, स्मारकों, नहरों, बांधों, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के लिए काम का ठेका | 12% | 18% |
ओस्टोमी उपकरण | 12% | 5% |
स्प्लिंट्स और फ्रैक्चर के लिए आर्थोपेडिक उपकरण, और इंट्राओकुलर लेंस | 12% | 5% |
सौर वॉटर हीटर और सिस्टम | 5% | 12% |
यह भी पढ़ें – बुंदेलखंड से अब न दिल्ली दूर और न ही लखनऊ, जानें Bundelkhand Expressway की खासियतें
यह भी पढ़ें – नीट एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्र की बड़ी लापरवाही, इस वजह से डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सका पेपर