Thursday , June 1 2023

सवर्ण आयोग के गठन सहित राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की 7 मांगें

लखनऊ. ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार और आपराधिक घटनाओं सहित तमाम मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ (पंजी.) की तरफ से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संगठन के संरक्षक और पूर्व डीजीपी पंडित सूर्य कुमार शुक्ला सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। पंडित सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। आदर्श चुनाव आचार संगीता की घोषणा कर दी गई है। इसी समय कोरोना वायरस की तीसरी लहर ओमिक्रोन के रूप में बेसिक जगत में अपना प्रभाव फैला रहा है। जिसमें कोविड-19 का सभी को पालन करना है। विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही राजनीतिक दलों ने ब्राह्मणों का तुष्टीकरण किया है। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण जिस भी दल के साथ रहा उसकी सूबे में सरकार रही। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने 7 सूत्रीय मांगे रखी हैं।

पूरे देश में दो लाख से ज्यादा संगठन से जुड़ चुके लोग
पंडित सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ समाज के सभी वर्गों की सेवा सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए काम कर रहा है। पूरे देश में 2 लाख से ज्यादा लोग इस संगठन से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि संगठन 18 राज्यों में सक्रिय है। कोरोना काल मे हर महत्वपूर्ण शहर में सहायता के लिए संगठन के लोगों ने बढ़ चढ़कर सहायता सेवा कार्य किया है। संगठन के आंदोलन करने से वहां के कार्यरत परिवारों की जीविका बच गई। जिन जगहों पर कोरोना संक्रमण ज्यादा सक्रिय था और लोग अपनी जान गवा रहे थे ऐसी जगहों पर संग़ठन के लोग हर व्यक्ति के साथ खड़े रहें।

समाज को बुराइयों से बचाना
पूर्व डीजीपी पंडित सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन का प्रमुख लक्ष्य समाज को नशा मुक्त करने, सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, अपराध समाप्त करने एवं पीड़ितों की सहायता करना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया समाज के हर व्यक्ति को हरित एवं सस्ता न्याय दिलाने तथा हर व्यक्ति को रोजगार दिलाने की संगठन का संकल्प है। इसके लिए संगठन से जुड़े सभी लोग प्रयासरत हैं।

संगठन के लिए राष्ट्र है सर्वोपरि

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि संगठन के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा संगठन का केवल लक्ष्य ब्राह्मणों की सहायता करना नहीं है बल्कि संगठन हर समाज के लोगों के साथ खड़ा रहने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कोरोना काल मे संगठन ने ऐसा कार्य किया है जिसकी लोग अभी तक सराहना कर रहे हैं।

संगठन की प्रमुख सात मांगें

  • सवर्ण आयोग का गठन किया जाए
  • सांस्कृतिक मंत्रालय के एजेंडे में गुरुकुल की स्थापना, वेद विद्यालयों एवं वैदिक शोध संस्थानों की स्थापना की जाए
  • भगवान परशुराम की जयंती पर सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में पूर्व की भांति सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए
  • ब्राह्मणों पर बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम, फर्जी मुकदमों के निपटारे एवं त्वरित न्याय व्यवस्था की जाए
  • जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के संबंध में ईडब्ल्यूएस में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस में और सुधार किया जाए
  • जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए
  • सभी दलों के द्वारा ब्राह्मणों को सामान्य सीटों पर प्रतिनिधित्व देने का प्रावधान किया जाए