Thursday , June 1 2023

PODCAST: एक गिलास दूध के साथ 8-10 मुनक्के दिलाएंगे चमत्कारी लाभ

ये तो आप जानते ही हैं कि ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये सेहत के लिहाज से तो अच्छे होते ही हैं साथ ही इनको स्टोर करना भी आसान होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं किशमिश और मुनक्का की। आयुर्वेद के हिसाब से मुनक्के को किशमिश की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इनका सेवन करने से कई बीमारियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। मुनक्का और किशमिश एक जैसे दिखते हैं। कह सकते हैं कि ये एक ही फैमिली के हैं। बहुत से लोग इन दोनों को सेम ही मानते हैं क्योंकि ये दोनों ही अंगूर से बनते हैं, लेकिन इन दोनों में अंतर होता है।