
लखनऊ. उत्तर प्रदेश वे देश की राजनीति के सबसे चहीते और लोकप्रिय नेताओं में से एक समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह करीब आठ बजे मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पूरे देश में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। दस बिंदुओ में जानिए कौन थे ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव व उनका राजनीतिक सफर।
1. 1967 में पहली बार मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर से विधायक बने थे। वहीं 1996 तक वे जसवंतनगर से विधायक रहे।
2. 1989 में पहली बार वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे
3. 1993 में वे एक बार फिर यूपी के मुख्यमंत्री बने
4. 1996 में उन्होंने पहली बार यूपी की मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 1996 से 1998 तक वे यूनाइटेड फ़्रंट की सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे।
5. मुलायम सिंह यादव ने संभल और कन्नौज से भी लोकसभा का चुनाव जीता
6. 2003 में मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
7. अगले वर्ष 2004 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी जीता, लेकिन बाद में उन्होंने त्यागपत्र दे दिया।
8. 2009 में उन्होंने फिर से मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और विजयी रहे।
9. 2014 में उन्होंने आज़मगढ़ व मैनपुरी दोनों जगह से लोकसभा चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत भी हासिल की। हालांकि उन्होंने बाद में मैनपुरी सीट छोड़ दी।
10. 2019 में उन्होंने एक बार फिर आखिरी बार मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और भारी अंतर से जीत दर्ज की।