Saturday , June 3 2023

नेताजी मुलायम सिंह यादव के बारे में वे दस बातें, जिन्हें जानकर चौंकेंगे जरूर आप

लखनऊ. Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में आज निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव के निधन पर जानें उनके बारे में वे दस बातें जिन्हें जानकर चौंकेंगे जरूर आप।

  1. इटावा (Etawah) जिले के सैफई (Saifai) गांव में मुलायम सिंह का जन्म हुआ था। किसान परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पांच भाई-बहन हैं। पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। पहलवान बने और खूब नाम भी पैदा किया। लेकिन उन्हें राजनीति भाने लगी थी। राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह के ही विधानसभा क्षेत्र जसवन्त नगर से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।
  2. राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव कुछ दिनों तक इंटर कॉलेज में टीचिंग भी कर चुके थे। जिस वजह से उस इलाके में उन्हें गुरुजी भी कहा जाता था।
  3. मुलायम ने साल 1967 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। साल 1967 में वे पहली बार वह एमएलए बने। तकरीबन 10 सालों के बाद 1977 में वे राज्य मंत्री बने।
  4. मुलायम सिंह यादव ने तीन बार यूपी सीएम पद की जिम्मेदारी को संभाला। पहली बार वर्ष 1989 में, तो दूसरी बार साल 1993 में और साल 2003 में एक बार फिर उन्हें यूपी की कमान संभालने का मौका मिला।
  5. साल 1999 में मुलायम सिंह यादव ने देश के रक्षा मंत्री का भी कार्यभार संभाला था।
  6. मुलायम सिंह यादव को एक बार देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी मिलते मिलते रह गई। पीएम की कुर्सी और मुलायम के बीच रोड़ा बने बिहार के बड़े नेता लालू प्रसाद यादव, जो बाद में मुलायम के रिश्तेदार भी बने।
  7. मुलायम के राजनीतिक जीवन के हर पल के सहयोगी और साक्षी रहे उनके छोटे भाई शिवपाल अब सपा में नहीं हैं। वे नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में अपनी ताल ठोंक रहे हैं।


    यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह ने पीएम मोदी को क्यों दिया था जीत का आर्शीवाद, उनको पहले ही कैसे लग गई थी करारी हार की भनक

  8. समाजवादी पार्टी की कमान अब अखिलेश यादव के पास है।
  9. कार्यकर्ता और पार्टी नेता मुलायम को प्यार से नेताजी के नाम से पुकारना ज्यादा पसंद करते हैं।
  10. नेताजी की दो पत्नियां थीं। उनके दूसरे बेटे का नाम प्रतीक यादव है।