Saturday , June 3 2023

मुलायम सिंह यादव को किडनी देने की किसान नेता व बीएचयू छात्र ने की पेशकश, एक पहुंचा अस्पताल, दूजे ने लिखा अखिलेश यादव, डीएम को पत्र

गुड़गांव. Mulayam Singh Yadav health udpate. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनका जल्द स्वस्थ होने के लिए पीएम मोदी समेत तमाम बड़ी राजनीतिक हस्तियां कामना कर रहे हैं। वहीं उनके प्रशंसक भी लगातार उनके लिए प्रार्थना व दुवाएं कर रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे प्रशंसक भी हैं, जो उन्हें अपनी किडनी तक देने को तैयार हैं। इसके लिए कोई को सीधे अस्पताल पहुंच गया, तो किसी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिलाधिकारी को पत्र लिख ऐसा करने की इजाजत मांगी।

आगरा के किसान नेता ने लिखा पत्र-

एटा से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार राजू को जब पता चला की सपा संरक्षक को किडनी की बीमारी है। तो उन्होंने उन्हें अपनी किडनी दान करने की पेशकश की है। उन्होंने एटा के जिलाधिकारी, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सीएमओ को पत्र लिख किडनी प्रत्यारोपण के लिए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नेताजी उनके आदर्श हैं। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। मैं अपनी स्वेच्छा से उन्हें अपनी किडनी दान देना चाहता हूं।

बीएचयू का छात्र पहुंचा मेदांता-

वहीं वाराणसी के बीएचयू के एक छात्र ने भी अपनी किडनी नेताजी को दान करने की पेशकश की हैं। छात्र आशुतोष सिंह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल पहुंच गया। उसके उनके किडनी खराब होने की खबर मिली थी। उसने कहा कि वह इसलिए नेताजी को किडनी देने आया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्ह ही ठीक हो जाएं।