
दिल्ली. Monkeypox cases in India. देश में मंकीपॉक्स के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में इससे जुड़े पांचवां मामला सामने आया। 22 वर्षीय एक लड़की नाइजीरिया से वापस आई थी। वायरस की पुष्टी होने के बाद उसे लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले चार मरीज यहां दाखिल हुए थे, जिनमें से एक डिस्जार्ज हो चुका है। एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार ने इस पर जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- Banda Boat Accident – नदी में उतराते मिले सात शव, अब तक दस की मौत
डॉक्टर कुमार का कहना है कि 22 साल की लड़की का मंकीपॉक्स के नतीजे पॉजिटिव आए है। डॉक्टर की पूरी टीम उसपर निगरानी रखी हुई है। उसे दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार रात के वक्त आई थी। वह दिल्ली की दूसरी महिला मरीज है, जिसे इंफेक्शन हुआ है। दिल्ली का पहला मामला वेस्ट दिल्ली से 24 जुलाई को आया था। दूसरा मामला नाइजीरियाई मूल का एक नागरिक को दिल्ली में आया था। उसके बाद नाइजीरिया मूल के दो और लोगों में यह वायरस पाया गया जिसमें एक महिला है।
कोरोना के भी बढ़े मामले-
वहीं कोरोना की रफ्तार भी थमी नहीं है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में एक हजार से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली में 2,136, कर्नाटक में 2,032, महाराष्ट्र में 1,975, केरल में 1,120 और उत्तर प्रदेश में 993 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मौत की बात करें तो केरल में सबसे ज्यादा 24, दिल्ली में 10, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 5-5 लोगों की कोरोना वायरस से मौत दर्ज की गई हैं।