Thursday , June 1 2023

यूपी के इस स्कूल के बच्चों में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, स्कूल बंद

मेरठ. मेरठ के एक स्कूल में चार बच्चों में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद दो दिनों के लिए कक्षा एक से पांच तक को बंद कर दिया गया। हालांकि विद्यालय का कहना है कि यह केवल भ्रम है। दरअसल मंगलवार को कैंट में केवी पंंजाब लाइन्स में अध्यापकों ने अंदेशा जताया कि चार बच्चे बीमार हैं, जिनमें मंकीपॉक्स जैसे लक्षण हैं। हालांकि प्राइमरी विंग में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों के परिजनों को दो दिन का छुट्टी का मैसेज आया तो, उसकी वजह विद्यालय में प्रशासनिक कार्य बताया गया।

बाद में परिजनों ने पता किया तो जाना कि चार बच्चों में मंकीपॉक्स के लक्षण हैं। हालांकि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि यह महज भ्रम हैं। छानबीन की गई है, किसी में भी मंकीपॉक्स के लक्षण नहीं हैं। न ही किसी की मंकीपॉक्स की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आज इन सभी के घर भी जाएगी।

वहीं प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह का कहना है कि कक्षा तीन के छात्र सेना के अस्पताल में भर्ती कराए गए हैंं। रविवार को इनके परिजनों से जानकारी मिली थी, इस कारण छुट्टी की गई। सीएमओ कार्यालय में भी यह जानकारी दे दी गई है। आज भी स्कूल की प्राइमरी विंग की छुट्टी की गई है। इसका मैसेज भी अभिभावकों को सोमवार देर शाम भेजा गया है।

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि जिला सर्विलांस टीम इसकी छानबीन में लगी है। मंकीपॉक्स की पुष्टि किसी में भी नहीं हुई है। चारों बच्चे घर पर ही स्वस्थ हैं। बच्चों को बुखार व शरीर पर लाल दाने देश परिजनों को लगा कि इन्हें मंकीपॉक्स है।