
लखनऊ. Manyawar Kanshiram Smarak Sthal- राजधानी लखनऊ में बना मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल बेहद खूबसूरत है। लगभग 86 एकड़ में फैले इस स्मारक स्थल की खूबसूरती देखते ही बनती है। पार्क के बीचोबीच बना स्मारक हाल खास आकर्षण का केंद्र है। इसमें 18-18 फीट की कांशीराम और मायावती की ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित हैं। ये प्रतिमायें खास धातु से बनी हैं जो हजारों वर्षों तक ऐसी ही बनी रहेंगी। यहीं पर अलग-अलग कांशीराम की छह विशाल कांस्य भित्तिचित्र यानी म्यूरल लगाई गई हैं। जिन्हें देखकर और पढ़कर आप कांशीराम के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जान सकेंगे। बौद्ध वास्तुकला के आधार पर निर्मित इस पार्क में देखने के लिए बहुत कुछ है।
कांशीराम स्मारक स्थल के खुलने का समय सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक है। स्मारक स्थल के अंदर जाने का प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 15 रुपए प्रति व्यक्ति है। यहां 05 वर्ष तक के बच्चों की एंट्री मुफ्त है। उनके लिए टिकट नहीं लेना पड़ेगा। इसके अलावा दिव्यांगों की भी एंट्री मुफ्त है। कांशीराम स्मारक स्थल में आने के लिए आप चारबाग से बस द्वारा या फिर प्राइवेट टैक्सी लेकर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 86 एकड़ में फैला है कांशीराम स्मारक स्थल, इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी
कांशीराम समारक स्थल की खूबसूरती देखने के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखिए…