लखनऊ. Manviya Bharat Party. गांव-गांव आवारा जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसान पीड़ित है। इसके खिलाफ Manviya Bharat Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तेश्वर मिश्र लखनऊ के ईको गार्डेन में सत्याग्रह पर बैठे हैं। मुक्तेश्वर मिश्र ने यह सत्याग्रह 3 जनवरी 2022 को महात्मा गांधी प्रतिमा, जीपीओ, लखनऊ से प्रारम्भ हुआ था जिसे पुलिस-प्रशासन से संघर्ष के बाद ईको गार्डेन धरना स्थल पर शिफ्ट कर दिया गया था। मुक्तेश्वर मिश्र बिना अन्न और जल ग्रहण किये सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। The NH Zero की टीम ने इनसे मुलाकात की। उनकी मांगे जानी साथ ही उनके राजनीतिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मिश्र ने कई सवालों का खुलकर जवाब दिया और पूर्व व वर्तमान की सरकारों पर भी जोरदार हमला किया। वीडियो में देखें उन्होंने क्या-क्या कहा।