
गाजीपुर. Maha Shivaratri 2022– आज यानी 01 मार्च को महाशिवरात्रि है। देश भर में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों के बाहर सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा है। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में महाशिवरात्रि पर पौराणिक मनभद्र बाबा का मंदिर भव्य तरीके से सजाया गया है। गहमर गांव से तीन किलोमीटर दूर यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित मनियर वन में देवाधिदेव महादेव का मंदिर है, जिसे बड़ी ही धूमधाम से सजाया गया है। यहां सुबह ही भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है।
गाजीपुर जिले का गहमर का गांव एशिया का सबसे बड़ा गांव हैं। इस गांव में देश के सबसे अधिक फौजी रहते हैं। कमोबेश हर घर से एक या उससे अधिक फौजी हैं। इसी गांव के पास मां कामाख्या देवी का प्रसिद्ध मंदिर है, जहां देश-प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं।
महाशिवरात्रि पर कैसे पूजा करें, बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य कुशेश्वर जी…