
लखनऊ. UP Electionss 2022- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी साथ मिलेगा। ममता बनर्जी 07 फरवरी की देर शाम लखनऊ पहुंचेंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन यानी 08 फरवरी को वह लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेसवार्ता करेंगी। इस दौरान वह प्रदेश की जनता से सपा को जिताने की अपील भी करेंगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंद ने बताया कि 08 फरवरी को ममता बनर्जी अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार करेंगी। लखनऊ में वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक साझा संवाददाता सम्मेलन के साथ वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था।