Thursday , June 1 2023

Maha Shivaratri 2022: महाशिवरात्रि पर शिव जी के पंचाक्षर मंत्र का करें जाप

लखनऊ. Maha Shivaratri 2022– आज यानी 01 मार्च को महाशिवरात्रि है। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा है। ज्योतिषाचार्य कुशेश्वर जी कहते हैं कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष देने वाली है। सच्चे मन से की गई भगवान शंकर की पूजा आपके सभी कष्ट हर लेगी और सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। वैसे तो तो भगवान भोलेनाथ बहुत ही भोले हैं, वह जरा सी ही पूजा से खुश हो जाते हैं, लेकिन कुछ अगर यह पूजा विधिपूर्वक और सच्ची श्रद्धा के साथ की जाये तो आपकी सभी मनोकामनाएं तुरंत ही पूर्ण हो जाएंगी। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विधि क्या है? पूजा कब करनी चाहिए? किस मंत्र का जाप करना लाभदायक होगा? किन राशि के जातकों पर महाशिवरात्रि का कैसा प्रभाव पड़ेगा? महाशिवरात्रि पर भूलकर भी क्या नहीं करना चाहिए? इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य कुशेश्वर जी।