
लखनऊ. UP Elections 2022 में समाजवादी पार्टी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने मऊ सदर विधानसभा सीट से माफिया मुख्तार अंसारी को टिकट दिया है। मुख्तार बांदा जेल में बंद है और जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मुख्तार के वकील ने कोर्ट से अनुमति मांगी है।
मुख्तार लगातार पांच से विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। 1996 में बसपा से विधायक बने थे। इसके बाद 2002 व 2007 में निर्दलीय चुनाव जीते। 2012 में कौमी एकता दल से फिर विधायक निर्वाचित हुए। 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते। सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, मुख्तार पर द्वेषपूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। मुख्तार एक बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे, उन्हें कोई ताकत रोक नहीं पाएगी।