
बााबंकी. Mukhtar Ansari: जनपद बाराबंकी की पुलिस और प्रशासन ने सोनभद्र जिले में प्रशासन की मदद से मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य अफरोज खां की 43 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। अफरोज खां पर मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़कर जनपद मऊ के श्याम संजीवनी हास्पिटल के नाम पर आपराधिक षड़यन्त्र कर फर्जी दस्तावेजों से एंबुलेंस खरीदने का आरोप है। अफरोज खां ने अवैध कारोबार और अपराध से धन अर्जित कर स्वयं और परिजनों के नाम पर जनपद सोनभद्र में अचल संपत्ति बनाई थी। एंबुलेंस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत बाराबंकी नगर कोतवाली पुलिस और प्रशासन ने सोनभद्र जनपद पहुंचकर अफरोज खां की 43 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।
मुख्तार के गुर्गे की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश में प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार उनकी संपत्ति को कुर्क करने में जुटी है। इस क्रम में आज यूपी पुलिस ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी गाजीपुर जनपद के रहने वाले अफरोज खां की सोनभद्र जनपद स्थित तकरीबन 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी। कुर्क की गई संपत्ति में मकान और जमीनें शामिल हैं। अफरोज खां ने मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़कर मऊ जनपद स्थित श्याम संजीवनी हास्पिटल के नाम पर आपराधिक षड़यन्त्र कर फर्जी दस्तावेजों पर मुख्तार अंसारी के लिए एंबुलेंस खरीदी थी। इस एंबुलेंस को पंजाब की मोहाली कोर्ट में मुख्तार अंसारी को पेशी ले जाने के दौरान देखे गया था। जिस के बाद यह एंबुलेंस चर्चा में आई थी।
एसपी ने दी जानकारी
बाराबंकी पुलिस ने इस एंबुलेंस मामले की छानबीन करते हुए मुख्तार अंसारी गैंग के 13 सदस्यों पर मामला दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत बाराबंकी नगर कोतवाली पुलिस व प्रशासन ने सोनभद्र जनपद पहुंचकर अफरोज खां की 43 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। सोनभद्र जनपद में बाराबंकी पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के बारे में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जानकारी दी है।