
लखनऊ. लखनऊ के निराला नगर में दो दिसंबर गुरुवार देर रात को एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों से। दारोगा की अनियंत्रित कार टकरा गई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए। होटल में शादी समारोह चल रहा था। यहां शामिल कुछ लोगों ने बाहर निकल दारोगा को घेर लिया। उनमें से दूल्हा और उसके बहनोई ने दरोगा को थप्पड़ भी मारे। रात डेढ़ बजे तक मामला शांत नहीं हुआ। बाद में स्थानीय पुलिस को आना पड़ा। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामले कई लोगों ने पुलिस की गलती तो मानी लेकिन दरोगा को पीटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। तीन दिसंबर को दरोगा को मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।