Thursday , June 1 2023

महीने की शुरुआत महंगाई से कुछ राहत के साथ, सिलेंडर 100 रुपए हुआ सस्ता

नई दिल्ली. LPG Cylinder Price List. सितंबर माह की शुरुआत महंगाई से कुछ राहत से हुई है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में एक सितंबर से 100 रुपए की गिरावट आई है। हालांकि यह गिरावट कमर्शियल गैस सिलेंडर में दर्ज की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई गिरावट नहीं आई है। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।

ताजा दामों पर नजर डालें, तो 1 सितंबर को दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली में यह सिलेंडर 1885 रुपए में मिल रह है। कोलकाता में 100 रुपये की कमी आई है, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये सिलेंडर सस्ता हुआ है।

ये भी पढ़ें- India vs Hong Kong: एशिया कप के सुपर-4 में भारत की एंट्री, ‘सूर्य’ की चमक में चौंधियाया हांगकांग

कहां कितनी होंगी सिलेंडर की कीमत –

दिल्ली में कल तक 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम 1976.50 रुपए थे। अब यह 1885 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में पहले यह सिलेंडर 2095 रुपये में मिलता था। अब कीमतें घटकर 1995.5 रुपये हो गई है। मुंबई में सिलेंडर के दाम 1844 रुपये हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं-

14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। 6 जुलाई से एक ही दाम चले आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम है 1,053 रुपये। तो मुंबई में घरेलू सिलेंडर 1,052 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में 1,079 रुपये व चेन्नई में 1,068 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।