Saturday , June 3 2023

Leprosy: समय पर इलाज से ठीक हो जाता है कुष्ठ रोग, जानें- लक्षण, पहचान और इलाज

लखनऊ. 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर राजधानी लखनऊ के जील्हापुर प्राथमिक विद्यालय काकोरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ट रोग जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लेप्रोसी वर्कर धर्मेंद्र दीक्षित ने छात्रों और गार्जियन्स को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी को कुष्ठ रोगियों से विशेष लगाव था। वह अपने हाथों से कुष्ठ रोगियों की सेवा करते थे और उनकी हरसंभव मदद करते थे। इस दौरान उन्होंने मौजूद छात्रों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि कुष्ठ रोगियों का अगर समय से इलाज न होने पर उनके हाथ पैरों कों उंगलियां टेढ़ी हो जाती हैं। पकड़ ढीली पड़ने लगती है। कुष्ठ रोग की चपेट में आकर लोग विकलांग तक हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को कुष्ठ रोग की पहचान, रोकथाम और इलाज के बारे में बताया।

देखें पूरा वीडियो…