Wednesday , March 22 2023

Karwa Chauth 2021: जानें कितने बजे होगा चांद का दीदार

नई दिल्ली. Karwa Chauth 2021 Moonrise time. रविवार 24 अक्टूबर को देशभर में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ (Karwachawth) का व्रत रख रही हैं। सुबह सुर्योदय के साथ ही यह व्रत शुरू हो गया और अब रात्रि में चांद निकलने के साथ ही या चांद के दीदार के उपरांत ही व्रत टूटेगा। चांद कितने बजे निकलेगा, यह एक सवाल सभी के मन में हैं। चांद निकलने का समय हर जिले व हर राज्य का अलग-अलग है। रात 7.30 बजे से लेकर रात नौ बजे तक देश में सभी जगह चंद्रोदय हो जाएगा।

मुख्य जिलों के चंद्रोदय का समय-

– दिल्ली में 08.08 बजे
– बेंगलुरु में 08.39 बजे
– मुंबई में 8.47 बजे
– लखनऊ में 7.56 बजे
– आगरा: 8.07 बजे
– अलीगढ़: 8.06 बजे
– कोलकाता: 7.36 बजे
– जयपुर: 8.17 बजे
– देहरादून: 8 बजे
– पटना: 7.42 बजे

पूजा करने का क्या होगा समय-

करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय शाम 6 बजकर 55 मिनट से लेकर 8 बजकर 51 तक रहेगा।