Sunday , May 28 2023

Jharkhand- एकतरफा प्यार में 16 साल की लड़की को जिंदा जलाया, मौत के बाद सुलग रहा झारखंड, कई जगह प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

रांची/दुमका. झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार ने एक लड़की की जान ले ली। सनकी आशिक ने लड़की को जिंदा आगे के हवाले कर दिया, जिसके बाद अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में है। लेकिन दुमका शहर अब इंसफा की मांग कर रह है। भाजपा व विहिप ने जगह-जगह प्रदर्शन कर हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की है। शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

16 वर्षीय इंटर कक्षा की छात्रा अंकिता को उसका पड़ोसी शाहरुख एक तरफा प्यार करता था। परिवार का कहना है कि उसके कहीं से फोन नंबर लेकर अंकिता को बराबर फोन कर के उससे दोस्ती करने का दबाव बनाता था, लेकिन अंकिता उसे मना करती जाती थी। 23 अगस्त की भोर सुबह शाहरुख चुपके से अंकिता के कमरे में दाखिल हुआ। अंकिता अपने कमरे में अकेले सो रही थी। उसके दादी दादा, माता-पिता अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। शाहरुख ने मौका पाकर अंकिता पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे आग के हवाले कर दिया।

खुद को बचाने की कोशिश की-

अंकिता की इससे अचानक नींद खुली। इससे पहले वह कुछ समझ पाती और पूरी तरह आग से घिरी हुई थी। वह किसी तरह दरवाजा खोलकर आंगन में गई। खुद पर पानी डाला, लेकिन आग नहीं बुझी। शोर सुन अचानक घर में सभी जागे और अंकिता को ऐसी हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अंकिता पर कंबल डाला और आग पर काबू पाया। आनन-फानन में उसे दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अंकिता 95 प्रतिशत तक चल चुकी थी। उसका बचना मुश्किल ही था और अंत में शनिवार रात को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुमका बंद, जगह-जगह प्रदर्शन-

यह खबर जैसी ही दुमका में फैली लोग आक्रोशित हो उठे। भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। दुमका टॉवर चौक को जाम कर दिया गया। अंकिता के घर पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और पुलिस भी लगा दी गई है। लोगों ने दुकान बंद कराई। तनाव यूं फैला कि एहतियातन पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। साथ ही शहर में निषेधाज्ञा लागू है। बजरंग दल, विहिप व भाजपा महिला मोर्चा ने दुमका बंद करा दिया। लोगों की मांग है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपी पर मुकदमा चले और उसे सी दी जाए। 

पुलिस ने कहा दिलाएंगे कड़ी सजा-

दुमका एसपी का कहना है कि कोर्ट में रिक्विजिशन डाल दी है, जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचारण चलेगा। कोर्ट में त्वरित विचारण होगा जैसा कि पिछले 376 कांड में चला था और त्वरित फैसला आएगा। अंकिता का जल्द से जल्द न्याय मिलेगा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में साक्ष्य को संकलित कर त्वरित न्याय किया जाता है।