Thursday , June 1 2023

अमिताभ ठाकुर ने किया 2024 चुनाव का ऐलान, साथ ही जाहिर किया अपना डर

बलिया. पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गुरुवार को बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव बलिया से लड़ने की घोषणा की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने 2022 में गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। लेकिन घोषणा करते ही 7 महीने के लिए मुझे जेल भेज दिया गया। इस बार चुनाव लड़ने पर उन्होंने अंदेशा जताया कि इस बार तो खतरा 5 गुना ज्यादा है। उन्होंने दावा किया कि जनता की मूलभूत जरूरतों के मुद्दों पर वो चुनाव लड़ेंगे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जो कोई गलत बात का विरोध करेगा उसका मुंह बंद किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही ह। जबकि सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।उन्होंने कहा कि व्यवस्था के खिलाफ बोलना मना है।