दिल्ली. IPL 2022 CSK vs RCB Playing 11 : आईपीएल 2022 प्लेऑफ (IPL 2022 Playoffs) की रेस अब तेज हो गयी है। इस रेस में आज चेन्नई (CSK) और बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों की नजर जीत पर होगी। धोनी ने जहां दोबारा कप्तान बनते ही पिछले मैच में जीत दर्ज कर टीम में नई ऊर्जा भरी है। वहीं फैफ को सीरिज में वापसी का इंतेजार है। आज हम आपको बताते हैं कि मुकाबले में दोनों तरफ से कौन से खिलाड़ी हैं जो खेल में रंग जमा सकते हैं।