
लखनऊ. Government Schemes– उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। आमजन के लिए ये योजनाएं किसी भी संजीवनी से कम नहीं हैं। बुजर्गों, बच्चों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और बेराजगार युवाओं के लिए सरकारें कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, लेकिन कई बार आवेदन करने की सही जानकारी नहीं होने के कारण कईं लोग इन योजनाओं से वंचित हो जाते हैं। आज हम आपको सरकार की उन 4 योजनाओं के बारे में बारे में बता रहे हैं, आसानी से जिनका आप लाभ ले सकते हैं। आइये जानते हैं इनकी पूरी डिटेल-
1- आयुष्मान योजना
आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, केंद्र सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 23 सितम्बर 2018 को पूरे भारत में आर्थिक रूप से कमजोर(बीपीएल धारक) लोगों के लिए लागू किया गया है| इस योजना के पात्र लोग आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। योजना की पात्रता चेक करने के लिए आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं| वेबसाइट पर पूछी गई जानकारी को फिल करके आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके अलावा आप जनसेवा केंद्र पर विजिट करके भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं या नहीं|
2- राशन कार्ड
राशन कार्ड राज्य सरकार के द्वारा आम लोगों के लिए बनाया जाता है, जिसकी मदद से वो subsidized rates में अनाज और दूसरे खाद्य प्रदार्थ खरीद सकते हैं| इसके अलावा यह कार्ड परिवार के पहचान के रूप में भी काम करता है| राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य इसके लिए आवेदन कर सकता है| इस योजना के पात्र लोग आवेदन करने के लिए आपका उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य.है| आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो, सदस्य जोड़ने हेतु जन्म प्रमाण पत्र या शादी का प्रमाण पत्र, सदस्य हटाने पर मृत्यु प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पहचान पत्र के लिए आप भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की पासबुक या वोटर आईडी दे सकते हैं। अगर आपका एलपीजी गैस का कनेक्शन है तो आपको इसका ब्यौरा भी देना होगा।
राशन कार्ड बनवाने की शर्ते
- राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको भारत की नागरिकता प्राप्त होनी आवश्यक है।
- परिवार में सभी की कुल आय 1 लाख से कम ही होनी चाहिए।
- आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- किसी अन्य राज्य में आपके नाम पर कोई अन्य राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार के किसी भी सदस्य का नाम किसी दूसरे राशन कार्ड पर नहीं होना चाहिए।
- जो भी व्यक्ति 18 वर्ष से कम उम्र का हो उसका नाम घर के मुखिया के राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
- राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति घर का मुखिया ही होना चाहिए।
राशन कार्ड बनवाने के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी देकर आवेदन कर सकते हैं|
3- पेंशन योजना (बुजुर्ग, विधवा, निराश्रित, विकलांग महिलाओं के लिए)
यूपी सरकार ने सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना का संचालन वृद्ध, विकलांग, निराश्रित और विधवा महिलाओं के लिए किया है| सभी निराश्रित महिलाएं, वृद्ध एवं विकलांग नागरिकों को सरकार 1000 रूपए प्रदान करती है| विधवा वा विकलांग स्त्रियों को सरकार 500 रूपए प्रदान करती है|
योजना के लिए आवेदक की पात्रता मानदंड के लिए पहचान प्रमाण जैसे – वोटर आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है| इसके अलावा आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी, गरीबी रेखा से नीचे के समूह का होना, बीपीएल का प्रमाण पत्र और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना अनिवार्य है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओल्ड एज(old age), दिव्यांग या विधवा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना के ऑप्शन को सेलेक्ट कर जरुरी दस्तावेजों को डालकर योजना का लाभ ले सकते हैं|
4- अभ्युदय योजना
इस योजना के तहत आईएएस, पीसीएस, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कराता है| इसके तहत छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और ऑफलाइन कक्षाएं कराई जाती हैं| इस बार नवीं और दसवीं कक्षा के छात्र भी आवेदन कर इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं|
आवेदन के लिए पात्रता और दस्तावेज़
आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना, बारहवीं कक्षा का उत्तीर्ण होना, आधार कार्ड, 12वीं कक्षा की मार्कशीट,पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है|
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करके अपनी इच्छा से परीक्षा की तैयारी के विकल्प को चुनकर जरुरी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट कर देना है|