
GOOGLE Full form: अक्सर हमारे आस-पास या करें डेली की जिंदगी में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिसे हम शॉर्ट फॉर्म में ही जानते हैं, और उसका फुल फॉर्म ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता। लगभग सभी लोग रोज अपने-अपने स्मार्टफोन में गूगल का उपयोग जरूर करते होंगे। हम सभी जानते हैं कि गूगल एक सर्च इंजन है, जिस पर आप किसी भी तरह की जानकारी को सर्च कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप ये सोचते हैं कि Google का कोई फुल फॉर्म नहीं है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि गूगल का भी फुल फॉर्म होता है, क्योंकि शुरू से ही लोगों ने सिर्फ गूगल ही नाम सुना और जाना है। तो अब हम आपको बताते हैं गूगल समेत कुछ ऐसे शार्ट नाम जिनके फुलफार्म भी होते हैं और उन्हें जानकर आप हैरान भी रह जाएंगे।
लैपटॉप, स्मार्टफोन और डेस्कटॉप पर आप जब भी अपना काम कर रहे होते हैं, तो गूगल का यूज जरूर करते होंगे। तो हम आपको अब गूगल का फुल फॉर्म बताते हैं। दरअसल GOOGLE का फुल फॉर्म ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ ओरिएंटेड ग्रुप लैंग्वेज ऑफ अर्थ (Global Organisation of Oriented Group Language of Earth) होता है। गूगल का यह फुल फार्म बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
आपको एक जानकारी और दे दें कि शुरुआत में गूगल का नाम बैकरब (BackRub) रखा गया था। मैथ्स की पढ़ाई करने वाले लोगों को मालूम है कि सौ जीरो वाले एक को Googel कहा जाता है। Google इसी के नाम पर पड़ा। कॉन्सेप्ट भी यही था कि सभी को गूगल सर्च इंजन के जरिए अनगिनत जानकारी मिले।
LCD
वहीं इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में जब आप टीवी खरीदने जाते हैं तो हमें कई तरह के टीवी दिखाए जाते हैं। उनमें से LCD में भी होता है। लेकिन उसे हम समझ नहीं पाते। LCD का फुल फॉर्म लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (Liquid Crystal Display) होता है।
USB
डेस्कटॉप या लैपटॉप किसी भी इनपुट को मदरबोर्ड से जोड़ने के लिए इनपुट डिवाइस की जरूरत होती है। माउस, कीबोर्ड जैसे इनपुट टूल को यूएसबी से जोड़ा जाता है। ऐसे में उस यूएसबी का फुल फॉर्म यूनिवर्सल सीरियल बस (Universal serial Bus) होता है।
VIRUS
वहीं अक्सर आपने सुना होगा कि मोबाइल, लैपटॉप में वायरस आ जाता है। इतना ही नहीं, हम अपने आम जीवन में कई तरह के वायरस वाली बीमारियों के बारे में भी सुनते हैं। लेकिन हम उसके फुलफॉर्म से बिलकुल अनजान हैं। दरअसल VIRUS का फुल फॉर्म वाइटल इन्फॉर्मेशन रिसोर्सेज अंडर सीज (Vital Information Resources Under Siege) होता है।