दिल्ली. Gold Rates Today. सोने की चमक तेजी से बढ़ती जा रही है। एक दिन में ही भाव करीब 1500 रुपए बढ़ गया है। Goodreturns.com के अनुसार, (Gold Rates Today in Delhi) दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बुधवार को 55,310 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। मंगलवार के भाव (53890) से 1420 रुपए। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 50 हजार पार कर गया है। बुधवार को 1300 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 22 कैरेट सोना 50700 रुपए में बिक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के भाव जल्द ही अनुमान से भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा ही रहा तो 56000 का उच्चत्तम आंकड़ा क्या, यह 60000 रुपए का नया रिकॉर्ड बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें- क्यों बढ़ते हैं सोने के भाव
मौजूदा वक्त में रशिया-यूक्रेन के बीच जारी जंग सोने के भाव में तेजी ला रही है। महंगाई, अनिश्चितता व इंटरनेश्नल मार्केट में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतें भी सोने की चमक बढ़ा रही हैं। एक महीने पहले तक ही सोना दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 49550 रुपए प्रति दस ग्राम था।
लखनऊ में क्या है भाव-
(Gold Rates Today in Lucknow) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव बुधवार को 55,450 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 50850 रुपए में बिक रहा है।
ज्वेलरी के अतिरिक्त ये भी हैं विकल्प-
यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो गहनों या गोल्ड क्वाइन के अतिरिक्त आरबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में भी निवेश कर सकते हैं। केंद्र सरकार खुद गारंटी लेती है इसलिए ग्राहक निश्चिंत हो सकते हैं। खास बात ये है कि ऑनलाइन SGB खरीदने पर ग्राहक को 50 रुपए प्रति एक ग्राम छूट भी मिलती है। इसमें निवेश से सोने के भाव में तेजी आने का लाभ तो उन्हें मिलेगा ही, सालाना 2.5 प्रतिशत का ब्याज भी मिलेगा। बॉन्ड की एवज में वो कर्ज भी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त (Paytm gold) पेटीएम गोल्ड, गोल्ड ETF जैसे निवेश के विकल्प का भरपूर फायदा उठा सकते हैं।
जानिए बाकी शहरों में सोने के भाव
City- 22 Carat -24 Carat
Chennai – 51,050 -55,690
Mumbai – 50,700 -55,310
Delhi – 50,700 -55,310
Kolkata -50,700 -55,310
Bangalore – 50,700 – 55,310
Hyderabad – 50,700 – 55,310
Kerala – 50,700 -55,310
Pune -50,760 -55,360
Vadodara -50,780 -55,380
Ahmedabad -50,750 -55,350
Jaipur -50,850 – 55,450
Lucknow -50,850 -55,450
Coimbatore -51,050 -55,690
Madurai -51,050 -55,690
Vijayawada -50,700 -55,310
Patna -50,760 – 55,360
Nagpur -50,780 -55,380
Chandigarh -50,850 -55,450
Surat -50,750 -55,350
Bhubaneswar -50,700 -55,310
Mangalore -50,700 -55,310
Visakhapatnam -50,700 – 55,310
Nashik -50,760 -55,360
Mysore -50,700 -55,310