
लखनऊ.Gautam Adani kids responsibilities- गुजरात के जैन परिवार में जन्मे गौतम अदानी(Gautam Adani) एशिया के दूसरे और दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ये प्रथम पीढ़ी के सफल व्यापारी हैं, इन्होंने अपनी मेहनत से Adani Group को स्थापित किया है जो आज बुलंदियों को छू रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं गौतम अदानी के बच्चे भी अदानी समूह का हिस्सा हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। अगर नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं गौतम अदानी के बच्चे अदानी ग्रुप में क्या और कैसे कार्यभाल संभाल रहे हैं –
गौतम अदानी कौन हैं? (Who is Gautam Adani)
गौतम अदानी भारत के सफल अरबपति उद्योगपति हैं जिन्होंने गौतम शांतिलाल अदानी ग्रुप की स्थापना की।
गौतम अदानी का परिवार? (Gautam Adani’s Family)
गौतम अदानी के पिता (Shanti Lal Adani),माता (Shanta Adani) और सात भाई-बहन हैं। इसके अलावा इनकी पत्नी Priti Adani और दो बच्चे (करण और जीत) अदानी हैं।
करण अदानी (Karan Adani) क्या करते हैं अदानी ग्रुप में ?
करण अदानी, अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इन्होंने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (USA) से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। इन्हे हमेशा से ही पिता के कारोबार ने अपनी तरफ आकर्षित किया है। इनकी रूचि को हम APSEZ की सफलता से भाप सकते हैं। इनकी मेहनत और लगन से APSEZ ने परिणामस्वरूप दो बंदरगाहों से दस बंदरगाहों और टर्मिनल की तेजी से हुए विस्तार के रूप में देख सकते हैं।
जीत अदानी (Jeet Adani) क्या करते हैं अदानी ग्रुप में ?
गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज में ग्रेजुएशन किया है। वे 2019 से 23 साल की उम्र से ही अडानी ग्रुप का हिस्सा हैं। ग्रुप में उन्होंने सीएफओ के तौर पर काम करना शुरू किया था। जीत अदानी एयरपोर्ट्स के साथ-साथ अदानी डिजिटल लैब्स को भी लीड करते हैं| 2019 में उन्हें फाइनांस ग्रुप का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया, जो अडानी ग्रुप के फाइनांस का लेखा-जोखा रखता है।
यह भी पढ़ें – तेल को Black Gold क्यों कहा जाता है?
यह भी पढ़ें – लखनऊ की इन सात सड़कों पर 60 के ऊपर स्पीड पहुंचते ही कटेगा अब चालान, जानें कैसे होता है automatic chalan