
लखनऊ. आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने बसपा के पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के एस.सी. एस.टी. प्रकोष्ठ का पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इसी क्रम में सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से कासगंज से संजय राजपूत, मुरादाबाद से डॉक्टर नसरुद्दीन मलिक, रायबरेली से दुर्गा प्रसाद को ज़िला अध्यक्ष घोषित किया गया है. संजय सिंह की अगुवाई में चल रहे इस संगठन विस्तार के क्रम में आप यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज अवाना ने यूथ विंग की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए बस्ती ज़िला से कुंवर पुष्कर आदित्य सिंह, आजमगढ़ से सुनील यादव और आगरा से अरुणकांत कठेरिया को शामिल किया है। नामों की घोषणा प्रक्रिया के बाद सभी नए सदस्यों ने लगन और निष्ठा के साथ पार्टी में अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रण लिया। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि ये सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे ।
सांसद संजय सिंह ने कहा की जनता को आम आदमी पार्टी और पार्टी के सकारात्मक कार्यों पर विश्वास है आम आदमी पार्टी प्रदेश और जिलों में संगठन के विस्तार कर रही है लगातार विभिन्न पदों पर नियुक्तियां कर रही है जिसका उद्देश्य केजरीवाल की नीतियों को घर घर तक पहुंचाना और जनता के मुद्दों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना है । केजरीवाल मॉडल को देश की जनता पसन्द कर रही है । इसके साथ ही सभी नवनियुक्त सदस्यों ने अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का वचन लिया और पार्टी कार्यों में सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध दिखे।