
लखनऊ. UP Nagar Nikay Chunav 2022- उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी हैं। इस बार ईवीएम के जरिये ही सभी नगर निगमों में चुनाव होंगे, जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव ईवीएम के जरिये होंगे। चुनाव आयोग ने राजस्थान और केरल सहित नौ राज्यों से करीब 50 हजार ईवीएम मशीनें मंगाई गई हैं। 20 अक्टूबर से प्रमुख राजनीतिक दलों के सामने इनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू की जाएगी। इसके अलावा निर्चावच आयोग 20 अक्टूबर के आसपास मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है। नवंबर के आखिर तक नगर निकाय चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी हो सकती है और दिसंबर तक चुनाव हो सकते हैं। फिलहाल, निकाय चुनाव की तारीख को लेकर आयोग की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं है, लेकिन तैयारियां तेज हैं।
उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम हैं। इनके नाम लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा-वृंदावन, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर व अयोध्या हैं। इस बार भी सभी 17 नगर निगमों में ईवीएम से चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए आयोग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, बिहार, असम व झारखंड से 49,800 कंट्रोल यूनिट व 92 हजार बैलेट यूनिट मंगाई गई हैं। आयोग ने 20 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच तक ईवीएम की जांच का काम खत्म करने का लक्ष्य बनाया है।
यह भी पढ़ें: यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों दिये ये निर्देश
734 शहरी निकायों में होगा चुनाव
साल 2017 में 652 नगर निकायों में चुनाव हुए थे जबकि 2022 में 734 नगर निकायों में चुनाव होंगे। मतलब इस बार 82 नए नगर निकाय बढ़ गए हैं। 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में चुनाव कराए गए थे वहीं, इस बार 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 517 नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर यूपी नगर निकाय चुनाव 2022 का चुनावी कार्यक्रम वायरल