हरदोई. Dhobiya Ashram Pihani Hardoi- यह खूबसूरत स्थान हरदोई जिले का धोबिया आश्रम है। यहां प्रकृति की सुंदरता देखते ही बनती है। आश्रम में कई मंदिर हैं जो लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेते हैं। प्राकृतिक जल स्रोत तो आप को मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां की सुंदरता और धार्मिकता में खो जाने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं। ऐसे ही एक बार 2019 में यहां क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश भी आये थे। वह पहले भी आते रहे हैं लेकिन वह दिन कुछ खास ही था। इस दिन उन्होंने यहां सार्वजनिक स्नानागार बनवाने की घोषणा की थी। कुछ दिनों में यहां शिलान्यास का पत्थर भी लग गया।
शिलान्यास के पत्थर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि विधायक श्याम प्रकाश जी ने 25 लाख रुपए की लागत से बने सार्वजनिक स्नानागार शिलान्यास किया है। तब से तीन वर्ष होने को हैं। नेता जी फिर से विधायक चुन लिये गये। लेकिन, आज तक यहां स्नानागार के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी। आश्रम के महंत जी ने कई बार उन तक संदेशा भी भिजवाया, लेकिन कहानी शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ सकी।
यह भी पढ़ें: खूबसूरत पर्यटन स्थल है धोबिया आश्रम, यहां की सुंदरता में खो जाएंगे